लाइव न्यूज़ :

उत्तरी कोलकाता में दुर्गा पूजा की तैयारियां अंतिम दौर में

By भाषा | Updated: October 10, 2021 18:30 IST

Open in App

कोलकाता, 10 अक्टूबर उत्तरी कोलकाता में, सोमवार से शुरू होने जा रही पांच दिवसीय दुर्गा पूजा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गयी है। कुमारटोली में एक संकरी गली में मां दुर्गा की प्रतिमा को रस्सियों और बांस के खंभों का इस्तेमाल करके तैयार किया जा रहा है। इस इलाके में कुम्हार (मू्र्तिकार) सदियों से रहते आए हैं।

मूर्तियों की दुकान चलाने वाले दीपक डे (48) कहते हैं, ''यह पूरा क्षेत्र, जो अब मूर्तियों पर काम करने वाले कलाकारों से गुलजार है, जब देवी-देवताओं को घर और सामुदायिक पूजा के लिए ले जाया जाएगा, तो वीरान दिखाई देगा।''

डे ने कहा, महामारी ने उत्सव को कुछ हद तक फीका कर दिया है, और ऑर्डर कम हैं लेकिन ''फिर भी हमारे समुदाय को रोजी-रोटी देने के लिए पर्याप्त है।''

कालीघाट मंदिर की कार्यकारी परिषद के सचिव (वंशानुगत सेवक) दीपांकर चटर्जी ने कहा, “मिट्टी समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करती है। यह अनुष्ठान भी शायद इस बात पर जोर देने के लिए आयोजित किया गया होगा कि देवी मां न केवल अमीर और शक्तिशाली लोगों की बल्कि सभी की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos