लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में दुर्गा पूजा के पंडाल और मूर्तियां एनआरसी, विभाजन के विषयों पर आधारित

By भाषा | Updated: October 10, 2021 16:13 IST

Open in App

कोलकाता, 10 अक्टूबर कोलकाता में दुर्गा पूजा के कई आयोजकों ने किसान आंदोलन, राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और भारत के विभाजन जैसे मुद्दों को आधार बनाकर अपने पंडालों और मूर्तियों को तैयार किया है।

प्रमुख क्लबों में शुमार नकताला उदयन संघ ने अपने पंडाल का विषय ट्रेन से शरणार्थियों का पलायन रखा है।

नकताला उदयन संघ के प्रवक्ता सम्राट नंदी ने पीटीआई-भाषा को बताया, “हमने विस्थापित लोगों की पीड़ा को दर्शाने के लिए पाकिस्तान से शरणार्थियों को लेकर आने वाली एक ट्रेन को फिर से बनाया है।”

भाबतोष सुतार द्वारा परिकल्पित और प्रबंधित, चित्रण ने खुशवंत सिंह के उपन्यास 'ट्रेन टू पाकिस्तान' और अतिन बंद्योपाध्याय के 'नीलकंठो पाखीर खोजे' से संदर्भों को आधार बनाया है।

बेहाला में बरिशा क्लब ने विस्थापित लोगों की दुर्दशा को उजागर करते हुए एनआरसी पर अपनी पूजा का विषय रखा है।

'भागेर मां' (विभाजित मां) शीर्षक से, देवी की चिंताग्रस्त दिखने वाली मूर्ति सैकड़ों माताओं की दुर्दशा का प्रतीक है, जिन्हें अपना घर छोड़कर अनिश्चितता की राह पर बढ़ना पड़ा।

हालांकि, वह दुर्गा की एक मूर्ति को पकड़े हुए दिखाई देती है, जो इस बात का प्रतीक है कि वह पूजा जारी रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है, जिसे उसके पैतृक घर में बहुत धूमधाम से मनाया जाता था।

पंडाल को दो भागों में बांटा गया है - भारत और बांग्लादेश। मां और उसके बच्चे सीमा पर अपने सामान के साथ पिंजरे जैसी संरचना में प्रतीक्षा कर रही है।

विषय की कल्पना करने वाले रिंटू दास ने संवाददाताओं से कहा, "विभाजन के दिन हमें फिर से परेशान कर रहे हैं क्योंकि इस देश को सदियों से अपना घर बनाने वाले लोगों को वापस भेजने की बात हो रही है। आशा है कि इतिहास दोहराया नहीं जाएगा।"

दमदम पार्क भारत चक्र क्लब पूजा के आयोजकों ने पंडाल के रास्ते में ट्रैक्टर की प्रतिकृति रखकर किसानों के आंदोलन को दर्शाया। ट्रैक्टर के दो हिस्से हैं, जिन पर आंदोलन में मारे गए किसानों के नाम लिखे हैं।

पूजा ने आंदोलनकारी किसानों पर पुलिस कार्रवाई को दर्शाने के लिए सैकड़ों जूतों के इस्तेमाल पर भी विवाद खड़ा कर दिया। भारतीय जनता पार्टी ने आयोजकों पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया और मांग की कि पंडाल से जूते तुरंत हटाए जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए