लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में दुर्गापूजा समितियों ने अनाथों एवं गरीबों की मदद के लिए अपने खर्च में कटौती की

By भाषा | Updated: September 6, 2021 16:39 IST

Open in App

कोलकाता, छह सितंबर कोविड-19 और चक्रवात यास के प्रकोप से उबरने में अब भी जुटे पश्चिम बंगाल में कई दुर्गापूजा समितियों ने इस साल के बजट का कुछ हिस्सा मानवीय उद्देश्यों के वास्ते आवंटित करने का फैसला किया है।

शहर के भव्य पूजा आयोजन करने वालों में एक समाजसेवी संघ दुर्गापूजा ने कहा कि कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चों का एक साल का शिक्षा एवं मेडिकल खर्च वह अपनी परियोजना ‘स्नेहो’ के तहत उठाएगी।

समिति के महासचिव अर्जित मोइत्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ पूजा मानवता की सेवा करना है। हमने इस दुर्गा पूजा में सारा तामझाम छोड़ने का फैसला किया है। हमारे इलाके में दूसरी लहर के दौरान एक बच्चे के माता-पिता दोनों ही चल बसे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे सदस्यों ने 10 ऐसे बच्चों का खर्च उठाने का सर्वसम्मत फैसला किया है ..जो किस्मत के ऐसे क्रूर झटके से ‘स्नेह’ से वंचित हो गये। ’’

इस पहल की प्रशंसा करते हुए रासबिहारी के विधायक देबाशीष कुमार ने कहा कि यदि पूजा आयोजक गरीब एवं जरूरतमंदों तक पहुंचते हैं तो देवी दुर्गा अधिक खुश होंगी ।

उन्होंने समाजसेवी पूजा समिति को सभी संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

लोकप्रिय कॉलेज स्क्वायर दुर्गापूजा समिति सालभर के अंदर दो चक्रवातों का प्रकोप झेलने वाले सुंदरबन क्षेत्र में बच्चों के बीच किताबें एवं खिलौने बांटेगी ।

उसके एक आयोजक ने कहा, ‘‘ हमारी टीम बच्चों को किताबे एवं खिलौने देने के लिए तीन अक्टूबर को सुंदरबन के छोटो मोल्लाखाली क्षेत्र में जाएगी । हम इस साल चमकदमक को छोड़ देंगे। ’’

भवानीपुर 75 पल्ली ने लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित हुए पुरूलिया जिले के ‘छाऊ’कलाकारों को सहायता देने का फैसला किया है। पारंपरिक नृत्य छाऊ के तहत कलाकार विविध रंगों एवं मास्क में रामायण, महाभारत एव पुराणों की गाथाएं पेश करते हैं।

भवानीपुर 75 पल्ली के सचिव सुबीर दास ने कहा, ‘‘कारीगरों समेत कई कलाकार वित्तीय कठिनाइयों से जूझ रहे हैं क्योंकि उत्सव मेले महामारी के चलते देशभर में बंद कर दिये गये हैं। हम उनमें से कम से कम कुछ के लिए जरूर कुछ करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर