लाइव न्यूज़ :

नकली बीज मामला: 14 साल की जांच के बाद मामला दर्ज, 2 कंपनियों ने किया करीब 11 करोड़ रुपये का उत्पादन

By बृजेश परमार | Updated: March 2, 2020 07:19 IST

वर्ष 2004-05 में विधानसभा में उज्जैन संभाग की निजी बीज उत्पादक कंपनियों का मामला सामने आया था। जिस पर तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकमेटी ने बीज उत्पादक कंपनियों की जांच की थी।इस जांच में महिदपुर की प्रज्ञा सीड्स एवं महाबीज कंपनी को बीज उत्पादन में अनियमितता एवं लापरवाही का दोषी पाया गया था। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि दोनों कंपनियों के द्वारा करीब 10 करोड़ 64 लाख के नकली बीज का उत्पादन किया गया।

नकली बीज उत्पादन करने वाली दो कंपनियों के खिलाफ कृषि विभाग की 14 साल की जांच के बाद महिदपुर पुलिस के पास जांच रिपोर्ट पहुंची । पुलिस ने एक माह के अंदर अपनी जांच और कार्रवाई पूर्ण कर दोनों कंपनी के संचालकों के विरूद्ध भादवि की धारा 420 एवं 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों कंपनियों ने करीब 11 करोड का नकली बीज उत्पादन किया।

महिदपुर थाना उपनिरीक्षक राहुल रावत के अनुसार वर्ष 2004-05 में विधानसभा में उज्जैन संभाग की निजी बीज उत्पादक कंपनियों का मामला सामने आया था। जिस पर तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए गए थे।कृषि विभाग के अधिकारी भी इसमें शामिल थे।

कमेटी ने बीज उत्पादक कंपनियों की जांच की थी।इस जांच में महिदपुर की प्रज्ञा सीड्स एवं महाबीज कंपनी को बीज उत्पादन में अनियमितता एवं लापरवाही का दोषी पाया गया था। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि दोनों कंपनियों के द्वारा करीब 10 करोड़ 64 लाख के नकली बीज का उत्पादन किया गया।

जांच रिपोर्ट कमेटी ने विभाग के संभागीय अधिकारियों को सौंप दी थी।संभागीय मुख्यालय से जांच रिपोर्ट प्रदेश स्तर पर प्रमुख सचिव तक पहुंची थी। जांच रिपोर्ट देखने के बाद प्रदेश स्तर के अधिकारियों ने मामले में जिला अधिकारी को पुलिस प्रकरण दर्ज करवाने के आदेश दिए गए थे। एक माह पूर्व उपसंचालक कृषि ने बीज निरीक्षक आर सी चंद्रपाल को मामले में अधिकृत करते हुए प्रकरण दर्ज करवाने के आदेश दिए थे। इस आधार पर विभाग की और से महिदपुर पुलिस को जांच रिपोर्ट के साथ अपना आवेदन दिया था।

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक राहुल रावत के अनुसार जांच रिपोर्ट के आधार पर वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए शासकीय अभिभाषक एवं अन्य आवश्यक परामर्श लेकर मामले में तस्दीक की गई । इसके उपरांत प्रज्ञा सीड़स के संचालक संदीप चौपड़ा एवं महाबीज के अज्ञात संचालक के विरूद्ध भादवि की धारा 420 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 /7 में प्रकरण दर्ज किया है।  

इस मामले में विधायक बहादुरसिंह चौहान से चर्चा कर जानकारी लेने पर उनका कहना था कि वर्ष 2006 से ही वे लगातार मामले में आज तक लगे हुए हैं। वे इस सवाल की नकली बीज मामले की रिपोर्ट कमेटी ने वर्ष 2006 में ही पेश कर दी थी और तत्कालीन दौर में भाजपा की सरकार थी तो फिर कार्रवाई में आखिर 14 साल क्यों लगे ? को लेकर यही कहते रहे कि वे बराबर 23 दिस्ंबर 2006से इस मामले में कार्रवाई कर रहे हैं।एक बार फिर से वे विधानसभा में प्रशन लगाने वाले हैं

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह