लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मुख्यमंत्री की बेटी से 34,000 रुपये की ठगी : पुलिस

By भाषा | Updated: February 8, 2021 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता से एक व्यक्ति ने 34,000 रुपये की ठगी की है। हर्षिता ने एक ई-कॉमर्स मंच पर सोफा की बिक्री के लिए सूचनाएं दी थी और व्यक्ति ने खुद को खरीदार बताकर उनके साथ ठगी की। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में रविवार को पुलिस को सूचना मिलने के बाद भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत उत्तरी जिले के सिविल लाइंस थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी।

पुलिस के मुताबिक मुख्यमंत्री की बेटी ने एक सोफा की ब्रिक्री के लिए सूचनाएं ई-कॉमर्स मंच पर दी थी। व्यक्ति ने खरीदारी में रुचि दिखाते हुए उनसे संपर्क किया। अकाउंट सही होने के नाम पर उसने हर्षिता के खाते में छोटी रकम स्थानांतरित की।

इसके बाद व्यक्ति ने उनको एक क्यूआर कोड भेजा और उनसे स्कैन करने को कहा ताकि तय रकम उनके खाते में स्थानांतरित कर दी जाए। लेकिन, ऐसा करने पर हर्षिता के खाते से 20,000 रुपये कट गए। इसके बाद जब हर्षिता ने व्यक्ति से इसकी शिकायत की तो उसने कहा कि गलती से ऐसा हुआ। फिर से ऐसी ही प्रक्रिया करने पर हर्षिता के खाते से 14,000 रुपये कट गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘मिली शिकायत के आधार पर हमने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है। जांच शुरू की गयी है और हम आरोपी का पता लगा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?