लाइव न्यूज़ :

नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर डंपर और बस की टक्कर, 17 लोग घायल

By भाषा | Updated: December 19, 2020 09:59 IST

Open in App

नोएडा, 19 दिसंबर नोएडा में थाना दनकौर क्षेत्र के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए विपरीत दिशा से आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस से टकरा गया। इस घटना में बस में सवार 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के नोएडा से जेवर की तरफ जा रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए विपरीत दिशा से आ रही उप्र रोडवेज की बस से टकरा गया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से पांच की हालत नाजुक बनी हुई है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि घायलों के नाम श्याम, दीनानाथ, विक्की, आकाश, राजकुमारी, योगेश, अनिल, कैलाश, लक्ष्मीकांत, राजू, धर्मेंद्र, रामपाल, मोहन, ललिता, सागर, राजकुमारी मुंशी आदि हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर इस घटना के चलते यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक व डंपर को वहां से हटवाया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए