लाइव न्यूज़ :

डीयूके ने केरल विश्वविद्यालय के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: November 24, 2021 12:50 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 24 नवंबर केरल के उच्च शिक्षा क्षेत्र में नया अध्याय लिखते हुए डिजिटल यूनिवर्सिटी केरल (डीयूके) और केरल विश्वविद्यालय ने शिक्षा तथा अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

देश में सबसे पुराने और नए विश्वविद्यालयों में से एक के बीच 10 साल के इस समझौते से शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों की शुरुआत होने की तैयारी हो गयी है।

केरल विश्वविद्यालय (केयू) के सिंडिकेट चैम्बर में सोमवार को हुए कार्यक्रम में डीयूके के पंजीयक पी सुरेश बाबू और केयू के पंजीयक के एस अनिल कुमार ने कुलपति क्रमश: डॉ. साजी गोपीनाथ और डॉ. वी पी महादेवन पिल्लई की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

डीयूके के कुलपति डॉ. साजी गोपीनाथ ने कहा कि इस समझौते के जरिए डिजिटल विश्वविद्यालय अपनी गतिविधियां तेजी से बढ़ा पाएगा और केरल विश्वविद्वालय के विभिन्न विभागों जैसे कि ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स, भविष्य अध्ययन, पर्यावरण विज्ञान, भूगर्भ शास्त्र, संचार और पत्रकारिता, जैव सूचना विज्ञान और कानून आदि में उपलब्ध विशेषज्ञता के साथ डिजिटल प्रौद्योगिकियों में अपने अनुभव को साझा करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर