लाइव न्यूज़ :

पत्नी को आधा किमी दूर से पानी ढोने से निजात दिलाने के लिए खोदा 31 फीट गहरा कुआं

By भाषा | Updated: January 13, 2021 20:15 IST

Open in App

गुना (मप्र), 13 जनवरी पत्नी को रोजाना आधा किलोमीटर दूर से पीने का पानी सिर पर ढोकर लाने से दुखी 46 वर्षीय एक गरीब मजदूर ने उसे तोहफा देने के लिए 15 दिन में अपनी झोपड़ी के पास खुद का कुआं खोद दिया और उसे पानी ढोने की समस्या से निजात दिलाई।

यह तोहफा मध्यप्रदेश के गुना जिले के चाचौड़ा तहसील के भानपुर बावा गांव में रहने वाले भरत सिंह ने अपनी पत्नी सुशीला को दो माह पहले दी है।

इससे न केवल उसकी पत्नी को आधा किलोमीटर दूर से सिर पर पानी ढोकर लाने से निजात मिली, बल्कि अपनी आधा बीघा जमीन की सिंचाई करने की व्यवस्था भी हो गयी।

सिंह ने बुधवार को ‘भाषा’ को बताया, ‘‘हमारे घर में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी। मेरी पत्नी को आधा किलोमीटर दूर हैंडपंप पर पानी लेने जाना पड़ता था। इसमें उसे कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार हैंडपंप खराब हो जाने के कारण बिना पानी के ही रहने पड़ता था।’’

उन्होंने कहा कि एक दिन जब हैंडपंप खराब होने के चलते पत्नी सुशीला बिना पानी के लौटी और उसने मुझे बताया, तो पत्नी की इसी परेशानी को देखते हुए मैंने अपने घर पर ही कुआं खोदने की ठान ली।

सिंह ने बताया, ‘‘शुरुआत में तो मेरी पत्नी ने मुझे उलाहना देते हुए कहा कि यह संभव नहीं है, तुम कुआं नहीं खोद सकते और उसका यही उलाहना मेरे लिए प्रेरणादायी बना और मैंने घर में ही करीब ढाई महीने पहले कुआं खोदने की शुरुआत की ।’’

उन्होंने कहा कि 15 दिन की लगातार कड़ी मेहनत के बाद मैंने छह फीट व्यास वाला गोल 31 फीट गहरा कुआं खोद दिया और इस कुएं को ईंट, सीमेंट एवं रेत से पक्का भी कर दिया। उन्होंने कहा कि इस कुएं को बने हुए अब करीब दो माह हो गये हैं।

सिंह ने बताया, ‘‘कुआं बनने से इससे मिलने वाले पानी से न केवल हमारी पेयजल की समस्या दूर हुई, बल्कि आधा बीघा जमीन की सिंचाई करने की व्यवस्था भी हो गयी।’’

उन्होंने कहा कि मैं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का हूं और मेरे परिवार में बूढ़ी मां, पत्नी एवं एक बच्चा सहित चार लोग हैं। मेरा परिवार झोपड़ी में रहता है और गरीबी रेखा से नीचे आता है।

सिंह ने बताया कि मेरे द्वारा पूरे प्रयास करने के बाद भी मेरे परिवार को राशन कार्ड अब तक नहीं मिला है।

गुना जिले के कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने भी भरत सिंह द्वारा 15 दिन में कुएं खोदे जाने के कार्य की तारीफ की है।

पुरूषोत्तम ने जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उसके बेहतर जीवन के लिए उसे प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मुहैया कराएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट