लाइव न्यूज़ :

नयी दिल्ली में छह संगठनों पर 1.4 करोड़ रुपये का बकाया

By भाषा | Updated: August 4, 2021 22:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त सरकार ने बुधवार को बताया कि नयी दिल्ली में बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन, फखरुद्दीन अली मेमोरियल कमेटी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन एवं लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल सहित छह संगठनों पर जमीन आवंटन के एवज में 30 जून तक 1.4 करोड़ रुपये का बकाया था।

आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनमें जो दो अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं, उनका नाम है-इंडियन वुमन प्रेस कोर और महिला दक्षता समिति।

उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली नगर निगम परिषद के तहत आने वाली भूमि को नौ गैर सरकारी संगठनों, न्यासों, स्मारकों एवं सामाजिक संगठनों को आवंटित किया गया।

पुरी ने कहा कि इन नौ प्रतिष्ठानों में फॉरेन करसपोंडेंट क्लब, इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट और बहुजन प्रेरणा ट्रस्ट शामिल हैं। हालांकि, इन तीनों प्रतिष्ठानों पर कोई बकाया नहीं है।

उन्होंने कहा कि किराये के भुगतान की नियमित निगरानी संपदा निदेशालय की वेबसाइट से की जाती है।

मंत्री के अनुसार इस साल 30 जून तक महिला दक्षता समित पर 64.76 लाख रुपये, आईडब्ल्यूपीसी पर करीब 30.30 लाख रुपये, फखरुद्दीन अली मेमोरियल पर 32.80 लाख रुपये, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन पर 11.06 लाख रुपये, बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन पर 1.5 लाख रुपये और लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल पर 18,440 रुपये बकाया थे।

उन्होंने कहा कि जिन प्रतिष्ठानों पर बकाया है, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो