लाइव न्यूज़ :

योगी के अत्याचार से अति पिछड़े वर्ग के लोगों में भारी गुस्सा : संजय सिंह

By भाषा | Updated: July 27, 2021 11:40 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 27 जुलाई आम आदमी पार्टी के उत्‍तर प्रदेश मामलों के प्रभारी और राज्यसभा सदस्‍य संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अत्याचार से अति पिछड़े वर्ग के लोगों में भारी ग़ुस्सा है।

आप सांसद ने सोमवार को बलिया जिले के नगरा में पार्टी द्वारा आयोजित ‘पिछड़ा वर्ग हिस्सेदारी रैली’ को संबोधित करते हुए कहा कि ''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अत्याचार से अति पिछड़े वर्ग के लोगों में भारी गुस्सा है।'' उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने शिक्षकों की भर्ती में पिछड़े वर्ग के लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं दे कर संविधान का अपमान किया है।

आप प्रभारी ने पिछड़े वर्ग के लोगों को भाजपा से सचेत रहने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बहला फुसला कर उनका वोट हासिल करके सरकार तो बना ली लेकिन सरकार बनाने के बाद वह पिछड़े वर्ग के लोगों के अधिकारों को लगातार छीन रही है। सिंह के पिछड़े वर्ग के लोगों से एकजुट होने और भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने की मांग की।

उन्होंने मुख्‍यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, ''प्रदेश सरकार के मुखिया संपत्ति जब्त करने की रोजाना धमकी देते है,जबकि लोग दैनिक इस्तेमाल की वस्तुओं के बढ़ते दामों से परेशान हैं, घर चलाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में किसी के पास कुछ बचेगा तभी तो मुख्यमंत्री कुछ जब्त कर पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे