लाइव न्यूज़ :

तारों पर गिलहरियों के चलने से राज्य में बार-बार गुल हो रही बिजली:मंत्री

By भाषा | Updated: June 22, 2021 21:19 IST

Open in App

चेन्नई, 22 जून तमिलनाडु के विद्युत मंत्री वी सेंथिल बालाजी मंगलवार को यह कहने के बाद कि बिजली के तारों पर गिलहरियों के चलने के कारण राज्य में बार-बार बिजली गुल हो रही है, सोशल मीडिया पर निशाने पर आ गए और उन्हें ट्रोल किया गया।

बालाजी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा, '' कई स्थानों पर गिलहरियों के तारों पर चलने के कारण बिजली गुल होती है क्योंकि गिलहरी के चलने से दो तार एक-दूसरे से टकरा जाते हैं।''

मंत्री के इस बयान पर कटाक्ष करते हुए राजनीतिक दल पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के संस्थापक डॉ एस रामदास ने ट्वीट कर कहा, '' आश्चर्य, आजकल चेन्नई में बिजली गुल होने का क्या कारण हो सकता है? शायद चेन्नई में गिलहरियां भूमि के अंदर दौड़ रहीं हैं?''

पेशे से डॉक्टर रामदास ने कहा, '' गिलहरियां तारों पर चलती हैं जिससे तार टकराते हैं, जिसके कारण बिजली गुल होती है, यह कहना है बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी का। विज्ञान.....विज्ञान।''

इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर कई अन्य लोगों ने भी मंत्री को निशाने पर लिया और उनके इस तर्क पर सवाल खड़े किए।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री ने पिछली एआईएडीएमके सरकार पर भी रखरखाव कार्य नहीं करने का आरोप लगाते हुए इसे भी बिजली गुल होने का कारण बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल