लाइव न्यूज़ :

'आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम के चलते दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया

By भाषा | Updated: March 11, 2021 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा 12 मार्च को कनाट प्लेस के इनर सर्कल में शुरू होने वाले महोत्सव से पहले दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया है।

किसी भी असुविधा से बचने के लिए यातायात पुलिस ने यात्रियों को अपराह्न दो बजे से रात नौ बजे तक इस क्षेत्र में यात्रा नहीं करने की अपील की है।

परामर्श के मुताबिक, कनाट प्लेस के सेंट्रल पार्क में होने वाले ''भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ- शुरुआत कार्यक्रम'' में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री और विधायकों समेत करीब 800 लोग शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम द्वारा शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।

परामर्श के मुताबिक, यह कार्यक्रम अपराह्न 3:30 बजे शुरू होगा और रात नौ बजे तक जारी रहेगा। इस कार्यक्रम के दौरान सिविल डिफेंस कर्मियो द्वारा कनाट प्लेस में मार्च भी निकाला जाएगा।

इसके मुताबिक, '' ऐसे में यात्रियों एवं चालकों से अनुरोध किया जाता है कि वे 12 मार्च को अपराह्न दो बजे से रात नौ बजे तक कनाट प्लेस के इनर सर्कल की यात्रा से बचें।''

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का उद्घाटन करेंगे और अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से दांडी तक 241 मील लंबी पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इस महीने की शुरुआत में केंद्र सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करने का निर्णय लिया था। यह कार्यक्रम 12 मार्च 2021 से शुरू होंगे और 15 अगस्त 2022 तक चलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान