लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस की ‘कट मनी’ संस्कृति के चलते किसानों के लिए नगद राशि पश्चिम बंगाल सरकार को नहीं भेजी गई: भाजपा

By भाषा | Updated: December 25, 2020 19:45 IST

Open in App

कोलकाता, 25 दिसम्बर भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की ‘कट मनी’ संस्कृति के कारण केंद्र किसानों के बीच वितरित करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को नगद राशि नहीं भेजी जा रही है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने यहां संवाददाताओं से कहा कि तृणमूल कांग्रेस मांग कर रही है कि जो राशि केंद्र द्वारा किसानों को वितरित की जा रही है वह राशि आगे वितरित करने के लिए राज्य सरकार को भेज दी जाए।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हमने देखा है कि नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार को चक्रवात अम्फान आपदा से निपटने के लिए दी गई राशि का कैसे दुरुपयोग किया गया और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के बैंक खातों में राशि बढ़ गई।’’

घोष ने कहा कि इसी कारण पैसा राज्य सरकार को नहीं भेजा जाएगा, बल्कि किसानों के खातों में सीधे भेजा जाएगा।

तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि केंद्र एक झूठ कहानी फैला रहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार किसानों को नकद लाभ प्राप्त करने से वंचित कर रही है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केवल यह कहा था कि राशि सीधे उनके खातों में भेजने के बजाय राज्य के माध्यम से दी जाए।

घोष ने कहा कि राज्य के किसानों का नुकसान हो रहा है और ‘‘पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने पर (2021 के विधानसभा चुनावों में) उनका बकाया दिया जाएगा।’’

उन्होंने भाजपा की चुनावी तैयारियों के बारे में कहा कि उसने एक नया अभियान शुरू किया है जो बूथ-आधारित होगा और स्थानीय पार्टी नेताओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं।

पश्चिम बंगाल में लगभग 78,000 बूथ हैं और पार्टी पश्चिम बंगाल में ‘अराजकता और अंतहीन भ्रष्टाचार’ को उजागर करेगी।

बनर्जी की इस घोषणा का उल्लेख करते हुए कि सिंगूर में कृषि आधारित पार्क स्थापित किया जाएगा, घोष ने कहा कि सरकार पश्चिम बंगाल में औद्योगिकीकरण लाने के दिन में सपने देख रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट