लाइव न्यूज़ :

नए संसद भवन के निर्माण के चलते जी बी पंत की प्रतिमा को दूसरे स्थान पर लगाया गया

By भाषा | Updated: January 22, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी संसद भवन परिसर में लगी गोविंद वल्लभ पंत की नौ फुट ऊंची प्रतिमा को नये भवन के निर्माण के चलते अस्थायी रूप से दूसरी जगह लगा दिया गया है जबकि मोतीलाल नेहरू की प्रतिमा को अगले-दो तीन दिन में दूसरे स्थान लगाया जाएगा। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस सप्ताह की शुरुआत में केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने महात्मा गांधी की 16 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा को हटाकर संसद के गेट नंबर दो और तीन के बीच एक स्थान पर लगा दिया था।

गौरतलब है कि धरोहर संरक्षण समिति द्वारा महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना को मंजूरी दिये जाने के बाद 15 जनवरी को नए संसद भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया था।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ''सीपीडब्ल्यूडी ने पंडित गोविंद वल्लभ पंत की प्रतिमा को अस्थायी रूप से किसी और जगह लगा दिया है। निर्माण कार्य के रास्ते में आ रही मोतीलाल नेहरू की प्रतिमा को भी अगले दो-तीन दिन में दूसरी जगह लगा दिया जाएगा।''

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन प्रतिमाओं को स्थायी रूप से किसी प्रमुख स्थान पर लगा दिया जाएगा। भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को भी अस्थायी रूप से किसी दूसरी जगह लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां