लाइव न्यूज़ :

ग्रामीण की सावधानी से बरकाकाना-गढ़वा रेलखंड पर बड़ी दुर्घटना टली

By भाषा | Updated: December 18, 2021 23:47 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 18 दिसम्बर पूर्व-मध्य रेलवे के बरकाकाना-गढ़वा रेलखंड पर शनिवाह पूर्वाह्न एक ग्रामीण की सूझबूझ से उस समय एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गयी जब उसने रेल पटरी टूटी देखकर दौड़ते हुए इशारे से तेज गति से आती एक मालगाड़ी को रूकवा दिया।

बरवाडीह रेलवे स्टेशन के प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटना लातेहार जिलान्तर्गत मंगरा और केचकी रेलवे स्टेशन के बीच कंचनपुर गांव के समीप की है, जहां अप लाइन की पटरी सुबह टूटी हुई हालत में ग्रामीण मोहन सिंह को दिख गयी, जिसे खतरा समझ उसने उसी लाइन पर आ रही एक मालगाड़ी को दौड़ते हुए इशारा किया जिसके बाद ट्रेन रोक दी गई।

उन्होंने बताया कि मोहन सुबह नित्य की भांति शौच करने के लिए रेलवे लाइन के उस पार जा रहा था तभी उसकी निगाह टूटी पटरी पर पड़ गयी और सामने से आती मालगाड़ी के चालक को वह दौड़ते हुए इशारा करने लगा जिसे मालगाड़ी के चालक ने समझ लिया और ट्रेन रोक दी।    

 उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें मालगाड़ी के चालक ने दी जिसके बाद बरवाडीह से विशेष जांच दल ने घटना स्थल पर जाकर रेलवे लाइन को ठीक किया । इस वजह से लगभग दो घंटे तक उक्त मार्ग पर आवागमन बंद रहा। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रहित के काम के लिए उन्होंने मोहन सिंह को ब्रीफकेस देकर सम्मानित किया।  

 इस बीच रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर पटरी कैसे टूटी और यदि वह सामान्य उपयोग में टूट गयी थी तो इसकी जानकारी समय से रेलवे को क्यों नहीं मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट