भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल : सपा नेता

By भाषा | Updated: December 7, 2021 17:01 IST2021-12-07T17:01:12+5:302021-12-07T17:01:12+5:30

Due to the anti-people policies of the BJP government, there is an atmosphere of anarchy in Uttar Pradesh today: SP leader | भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल : सपा नेता

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल : सपा नेता

नोएडा, सात दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है।

सपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं और हाल में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तथा राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में उत्तर प्रदेश में अपराध में बेतहाशा वृद्धि दिख रही है।

चौधरी ने कहा कि भारत दुनिया के गरीब देशों में 124वें स्थान पर आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में बेरोजगारी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 45 वर्ष में जितनी बेरोजगारी नहीं बढ़ी, वह भाजपा सरकार के शासन में कई गुना बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान तथा मजदूरों की विरोधी है। कुछ चंद पूंजीपतियों के पक्ष में सरकार काम कर रही है। चौधरी एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नोएडा आए थे।

उन्होंने कहा कि महंगाई दिनों-दिन बढ़ रही है और लोगों के रोजगार खत्म हो रहे हैं। सपा नेता ने कहा कि भाजपा अपने राजनैतिक हित के लिए देश को जाति एवं संप्रदायवाद की आग में झोंक रही है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने का आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Due to the anti-people policies of the BJP government, there is an atmosphere of anarchy in Uttar Pradesh today: SP leader

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे