लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलो के चलते प्रशासन ने नहीं दी सोनाडीह मेला की अनुमति

By भाषा | Updated: April 13, 2021 11:03 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 13 अप्रैल उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के चलते बलिया प्रशासन ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध सोनाडीह मेला की अनुमति नहीं दी है।

उभांव थाना के प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र ने पीटीआई-भाषा को सोमवार को बताया, ‘‘कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोनाडीह मेला के आयोजन की अनुमति नही दी गई है। लेकिन श्रद्धालु मां भागेश्वरी-परमेश्वरी मंदिर में कोविड-19 सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का पालन करते हुए दर्शन पूजन कर सकते हैं।’’

मेला व्यवस्थापक अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मेला के आयोजन के लिए उन्होंने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर अनुमति देने का अनुरोध किया था लेकिन प्रशासन से इसकी अनुमति नहीं मिली।

बलिया और मऊ जिले की सीमा पर स्थित जिले के सोनाडीह गांव में 52 बीघा परिसर में बने मां भागेश्वरी-परमेश्वरी मंदिर में चैत्र रामनवमी पर विशाल मेला लगता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं