लाइव न्यूज़ :

बारिश एवं तेज हवाओं से दिल्ली की हवा हुई साफ, वायु गुणवता 'मध्यम' श्रेणी में

By भाषा | Updated: November 17, 2020 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ और यह 'मध्यम' श्रेणी में आ गया। इससे पहले बारिश और तेज हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज की गयी। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मोबाइल ऐप ‘समीर’ के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक आज सुबह 168 जबकि शाम में 171 दर्ज किया गया है जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। यह सोमवार के 221 के मुकाबले काफी बेहतर है जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के ‘सफर’ ने कहा है कि यह सुधार कुछ समय के लिये है और बुधवार को यह 'खराब' श्रेणी में पहुंच जायेगा।

राजधानी में रविवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 435 जबकि शनिवार को 414 दर्ज किया गया था।

शून्य से 50 के बीच वायु गुणसवत्ता सूचकांक को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।

सफर के अनुसार मंगलवार सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी में था।

राष्ट्रीय राजधानी के आसपास के इलाकों में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 'मध्यम' श्रेणी का दर्ज किया गया । फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 172, गाजियाबाद में 166, ग्रेटर नोएडा में 186 एवं नोएडा में 178 दर्ज किया गया ।

इन शहरों में वायु गुणवत्ता सोमवार को खराब श्रेणी का दर्ज किया गया जबकि रविवार एवं शनिवार को यह गंभीर श्रेणी में था।

गुरुग्राम के वायु गुणवत्ता सूचकांक में कुछ सुधार हुआ लेकिन यह 'खराब' श्रेणी में बना हुआ है और यहां यह 204 दर्ज किया गया। सोमवार को यह आंकड़ा 246 था।

दिल्ली में दिवाली पर पिछले चार साल में सबसे खराब प्रदूषण स्तर दर्ज किया गया था। इसका मुख्य कारण प्रतिकूल मौसम स्थिति, खेतों में पराली जलाना और पटाखे चलाना था। दिवाली के दूसरे दिन वायु गुणवत्ता 2016 के बाद सबसे खराब थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह