लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में टीके की कमी के कारण लोगों को दूसरी खुराक लेने के लिए करना पड़ रहा है इंतजार

By भाषा | Updated: April 30, 2021 00:39 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 29 अप्रैल ओडिशा कोविशील्ड टीके की भारी किल्लत का सामना कर रहा है जिस वजह से लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगवाने के लिए एक हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्य को लोगों को टीके की दूसरी खराक लगाने के लिए 6.3 लाख खुराकों की जरूरत है जबकि उसके पास महज़ 1.1 लाख खुराक हैं।

उन्होंने कहा, “ हम 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगाने में असमर्थ हैं।”

टीकों की मौजूदा कमी को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार यह सुनिश्चित नहीं कर पा रही है कि क्या एक मई से टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत की जा सकती है या नहीं।

परिवार कल्याण के निदेशक बिजय पाणीग्रही ने बताया, “राज्य सरकार के पास टीके के उपलब्ध स्टॉक के बारे में जानने के बाद ही हम इस चरण की योजना बना सकते हैं।”

इस बीच, पूर्वी तटीय रेलवे (ईसीओर) ने बताया कि उसने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपने अधिकारक्षेत्र की तीन विशेष ट्रेनों को अगले आदेश तक रद्द करने का फैसला किया है।

जो ट्रेनों रद्द की गई हैं उनमें विशाखापत्तनम-रायगढ़-विशाखापटनम स्पेशल और विशाखापत्तनम-गुनूपुर-विशाखापत्तनम स्पेशल शामिल हैं।

ईसीओआर ने एक बयान में यह भी बताया कि भारतीय रेलवे की ऑक्सीजन एक्सप्रेस मिशन मोड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति करना जारी रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos