लाइव न्यूज़ :

उपचार नहीं मिलने से मेरे पति और मां की एक घंटे के अंतराल में मौत हो गई: दूरदर्शन की पूर्व महानिदेशक

By भाषा | Updated: May 3, 2021 22:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई दूरदर्शन की पूर्व महानिदेशक अर्चना दत्ता ने समय पर उपचार नहीं मिलने के चलते एक घंटे के अंतराल में कोविड-19 से पीड़ित अपने पति और मां को खो दिया।

ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद दत्ता दोनों को अस्पताल में भर्ती कराने के प्रयास में लगी रहीं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

ट्विटर पर अपना दर्द साझा करते हुए दत्ता ने कहा कि मालवीय नगर के एक सरकारी अस्पताल में 27 अप्रैल को दोनों का निधन होने के बाद उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित घोषित किया गया।

तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति भवन की प्रवक्ता रहीं अर्चना दत्ता ने कहा, '' मेरे जैसा कुछ लोग सोचते हैं कि ऐसा उनके साथ नहीं हो सकता, लेकिन ऐसा हुआ। मेरे पति और मां, दोनों की बिना उपचार के मौत हो गई। हम आमतौर पर दिल्ली के जिन बड़े अस्पतालों में जाते थे, वहां हम उपचार नहीं पा सके। हां, मौत के बाद उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित घोषित किया गया।''

दत्ता के पति ए आर दत्ता (68) और उनकी मां बानी मुखर्जी (88) की मौत राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन और बिस्तरों की कमी को उजागर करती है।

ए आर दत्ता रक्षा मंत्रालय के प्रशिक्षण संस्थान से निदेशक के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे।

दत्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' मेरा बेटा दोनों मरीजों को दक्षिण दिल्ली के कई निजी अस्पतालों में ले गया लेकिन कहीं भर्ती नहीं किया गया। अंत में मालवीय नगर के एक सरकारी अस्पताल ने उन्हें भर्ती किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग