लाइव न्यूज़ :

कोविड के कारण पश्चिम बंगाल में नहीं दिखा रथयात्रा का परंपरागत उल्लास

By भाषा | Updated: July 12, 2021 16:20 IST

Open in App

कोलकाता, 12 जुलाई पश्चिम बंगाल में पिछले साल की तरह इस साल भी रथ यात्रा का पारंपरिक उल्लास सोमवार को नहीं दिखा, क्योंकि प्रदेश के हुगली जिले के बहुत प्रतिष्ठित महेश मंदिर के प्राधिकारियों ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये लागू पाबंदियों के मद्देनजर सभी उत्सवों को रद्द कर दिया था।

इसके साथ ही कोलकाता और मायापुर के इस्कॉन मंदिरों ने इस समारोह को बेहद शांत तरीके से मनाया ।

कोलकाता के इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस) मंदिर में भगवान जगन्नाथ की यात्रा के लिए अनुष्ठान के हिस्से के रूप में, उनके भाई-बहनों के साथ एक काफिले में यात्रा की व्यवस्था की गई है। इस्कॉन मंदिर को इस साल महामारी के कारण 50 वां समारोह रोक देना पड़ा । परंपरा के अनुरुप इस साल सड़क पर कोई रथयात्रा नहीं निकाली जायेगी ।

मायापुरी स्थित इस्कॉन मुख्यालय के प्रांगण में एक अस्थायी गुंडिचा मंदिर स्थापित किया गया है, जहां तीनों देवता - श्री जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा देवी - नौ दिनों तक रहेंगे।

इसी प्रकार, महेश मंदिर के अधिकारियों ने सभी अनुष्ठान संपन्न किये और कुछ ही स्थानीय लोगों ने वहां दर्शन किये और पूजा अर्चना की । परिसर में ही इस अवसर पर एक छोटा रथ खींचा गया ।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्कॉन मंदिर में देवताओ के लिये प्रसाद भेजा ।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘रथ यात्रा के इस पावन अवसर पर मैं सभी को शुभकामना देती हूं । भगवान जगन्नाथ से मैं अपने सभी भाई बहनों की सुरक्षा और स्वस्थ्य रहने की कामना करती हूं । जय जगन्नाथ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो