लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के चलते लोग सावधानी बरतें और नियम कायदों को पालन करें : गहलोत

By भाषा | Updated: February 23, 2021 17:58 IST

Open in App

जयपुर, 23 फरवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के कुछ राज्यों में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में फिर से हो रही वृद्धि के मद्देनजर लोगों से सावधान रहने और स्वास्थ्य संबंधी नियम कायदों का पालन करने की अपील की है।

गहलोत ने मंगलवार को ट्वीट किया,‘‘ महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना के ब्रिटेन वाले नये प्रारूप के अलावा दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील से आए नए रूप के मामले भी मिले हैं।’’

गहलोत के कहा कि पिछले साल इसी समय देश में कोरोना के मामलों में वृद्धि शुरू हुई थी, केरल के बाद राजस्थान आए विदेशी पर्यटक संक्रमित हुए थे और देखते-देखते लाखों लोग संक्रमित हो गए व 1 लाख 56 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई, इसलिए यह वक्त बेहद सावधानी बरतने का है।

मुख्यमंत्री ने लिखा है,‘‘आप सभी के सहयोग से अभी तक राजस्थान में कोरोना महामारी काबू में है लेकिन पूरी तरह सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें व कोई भी लक्षण दिखने पर स्वयं को आइसोलेट कर अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं। थोड़ी सी लापरवाही सभी के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।’’

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में सोमवार तक संक्रमण के कुल 3,19,626 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में इस खतरनाक वायरस से 2785 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया