लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के कारण बकरीद की चमक फीकी, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनायें

By भाषा | Updated: July 20, 2021 22:52 IST

Open in App

कोझिकोड, 20 जुलाई केरल में इस महीने संक्रमण के मामलों में कमी के बाद कोविड-19 के मामलों में वृद्धि की आशंका को देखते हुए सरकार को कड़े कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है जिससे बुधवार को राज्य में बकरीद का त्यौहार प्रभावित हो सकता है।

केरल में मुस्लिमों के एक बड़े वर्ग के धार्मिक नेता पनक्कड सईद मुनव्वर अली शिहाब थांगल ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण लोगों के मन में खालीपन का भाव है।”

उन्होंने कहा कि संक्रमण न फैले इसलिए त्यौहार घर पर ही मनाया जाएगा और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनों के साथ ईद की खुशी साझा की जाएगी। पुथियांगडी-चलिल में सुन्नी मस्जिद के कतीब रफीक रहमानी ने कहा, “ईद उल अजहा पर भी लोग एक दिन पहले उपवास रखते हैं।”

उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा से हज यात्रा की भी शुरुआत होती है। इस साल इस त्यौहार पर कोविड-19 के कारण कई पाबंदियां हैं। मस्जिदों में नमाज पढ़ने केवल 40 लोग ही जा सकते हैं।

इस बीच केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और विभिन्न दलों के नेताओं ने मंगलवार को राज्य को लोगों को बकरीद की शुभकामनायें दी।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा, “केरल के निवासियों और दुनियाभर में रहने वाले केरल के लोगों को ईद पर मेरी शुभकामनाएं। दुआ करता हूं कि कुर्बानी और अल्लाह में विश्वास का त्यौहार ईद हमें प्रेम, करुणा और एक दूसरे के लिए मदद करने की भावना से एक करे और हमें कोविड-19 से लड़ने की ताकत दे।”

विजयन ने ट्वीट कर लोगों से जिम्मेदाराना तरीके से त्यौहार मनाने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!