लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते हरियाणा में अधिकारियों के एक तबके को घर से काम करने की अनुमति

By भाषा | Updated: April 17, 2021 19:18 IST

Open in App

चंडीगढ़, 17 अप्रैल हरियाणा में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकार ने अवर सचिव स्तर के बराबर या इससे नीचे की रैंक के अधिकारियों को घर से काम करने की अनुमति देने तथा कार्यालयों में उनकी उपस्थिति 50 प्रतिशत तक सीमित करने का निर्णय किया है।

एक आधिकारिक बयान में यहां कहा गया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक पत्र जारी किया गया है।

इसमें कहा गया कि उपसचिव स्तर, या इसके बराबर या इससे ऊंची रैंक के अधिकारी नियमित रूप से कार्यालय आएंगे।

आदेश के अनुसार, कर्मियों की उपस्थिति संबंधी रोस्टर प्रभाग या इकाई प्रमुखों द्वारा तैयार किया जाएगा और जरूरत होने पर वे प्रशासनिक आधार पर वे 50 प्रतिशत से अधिक भौतिक उपस्थिति के लिए कह सकते हैं।

इसमें कहा गया है कि किसी खास दिन कार्यालय में उपस्थित न रहनेवाले अधिकारी अपने घर से हर समय फोन पर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक संचार माध्यमों पर उपलब्ध रहेंगे और घर से काम करेंगे।

आदेश में कहा गया है कि निषिद्ध क्षेत्रों में रहनेवाले अधिकारियों को कार्यालय आने से तब तक छूट मिलेगी जब तक कि क्षेत्र ‘निषिद्ध श्रेणी’ से बाहर नहीं आ जाता।

कार्यालय आनेवाले सभी अधिकारियों को कोविड उचित व्यवहार का कड़ाई से पालन करना होगा।

आदेश के अनुसार, जहां तक संभव होगा, बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos