लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते कॉलेजों से ऑनलाइन शिक्षा देने को कहा गया

By भाषा | Updated: March 22, 2021 23:05 IST

Open in App

चेन्नई, 22 मार्च राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते स्कूलों के बंद होने के साथ तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को उच्च शिक्षण संस्थानों से पढ़ाई की ऑनलाइन व्यवस्था करने को कहा। इसके साथ ही परीक्षाओं का आयोजन भी वर्चुअल तरीके से करने को कहा गया।

मुख्य सचिव की कुलपतियों के साथ बैठक के बाद इस संबंध में आदेश जारी किया गया।

बैठक में कुलपतियों ने मत व्यक्त किया कि कक्षाएं ऑनलाइन ली जा सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 70-80 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूरा हो चुका है तथा विज्ञान के छात्रों की प्रायोगिक कक्षाएं और परीक्षा चल रही है।

महामारी के मामलों में वृद्धि के चलते राज्य सरकार ने शनिवार को अगले आदेशों तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो