लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अधूरे स्वास्थ्य ढांचे के चलते लोगों को पड़ोसी राज्यों के अस्पताल जाना पड़ा: उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: May 22, 2021 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि कोविड-19 की दूसरी लहर के ''घातक तथा बेहद संक्रामक'' रूप और राष्ट्रीय राजधानी के ''अधूरे'' स्वास्थ्य ढांचे के कारण लोगों को पड़ोसी राज्यों के अस्पतालों का रुख करना पड़ा।

अदालत ने दिल्ली सरकार की इस दलील को खारिज कर दिया ऐसे रोगियों को उन राज्यों से चिकित्सा राहत मांगनी चाहिये, जहां वे इलाज करा रहे है।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने कहा, ''प्रतिवादी 1 (दिल्ली सरकार) की यह दलील पूरी तरह खारिज की जाती है...सभी यह जानते हैं कि कोविड-19 की दूसरी लहर के घातक तथा बेहद संक्रामक रूप और शहर के अधूरे स्वास्थ्य ढांचे के कारण दिल्ली के अनेक जरूरतमंद निवासियों को भर्ती होने या स्वास्थ्य देखभाल के लिये पड़ोसी राज्यों के अस्पतालों का रुख करना पड़ा, जिनमें याचिकाकर्ता के पिता भी शामिल हैं।''

दिल्ली के एक निवासी ने गुरुग्राम में भर्ती अपने पिता के लिये ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल किये जा रहे एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन/एम्फोनेक्स-50 की मांग करते हुए याचिका दायर की थी, जिसपर सुनवाई के दौरान अदालत ने यह टिप्पणी की।

दिल्ली सरकार ने सुनवाई के दौरान अदालत से कहा कि चूंकि याचिकाकर्ता के पिता का उपचार दिल्ली के अस्पताल में नहीं चल रहा है, लिहाजा उसे हरियाणा के संबंधित अधिकारियों से दवा की मांग करनी चाहिये।

अदालत ने दिल्ली सरकार की इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता के पिता का एक महीने से अधिक समय से कोविड-19 का इलाज चल रहा है और वह जो दवा मांग रहा है, उससे रोगी के ठीक होने की उम्मीद है। लिहाजा, ''इस मामले में जल्द से जल्द कदम उठाए जाने की जरूरत है।''

न्यायमूर्ति पल्ली ने कहा, ''लिहाजा, मैं न्यायहित को ध्यान में रखते हुए प्रतिवादी-1 को याचिकाकर्ता के अनुरोध के प्रति कम से कम अगले कुछ दिन तक करुणामयी रुख अपनाने का निर्देश देती हूं।''

अदालत ने दिल्ली, हरियाणा और केन्द्र सरकार को नोटिस जारी कर 25 मई यानि सुनवाई की अगली तारीख तक याचिका पर प्रतिक्रिया देने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल