लाइव न्यूज़ :

नाजायज संबंध के चलते महिला ने अपनों को पिला दी जहरीली चाय, देवर की मौत, 5 गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: October 11, 2020 15:46 IST

बिहार के मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के सादुल्लहपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां अवैध संबंध का विरोध करना एक परिवार को महंगा पडा है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मधुबनी में एक महिला ने अवैध संबंध के विरोध में अपने छह परिजनों को पिला दी जहरीली चाय।जहरीली चाय के सेवन से देवर की मौत, पांच लोगों का चल रहा है इलाज।

पटना।बिहार के मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के सादुल्लहपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां अवैध संबंध का विरोध करना एक परिवार को महंगा पडा है. महिला ने अवैध संबंध का विरोध किये जाने के कारण अपने देवर, सास और तीन बेटों को जहरीली चाय दे दी और फिर खुद भी पी ली. जहरीली चाय पीने से महिला के देवर की मौत हो गई है. 

वहीं 10 साल के अभिषेक और 6 साल के प्रभात कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई है.बताया जाता है महिला चंदा देवी ने अवैध संबंधों के चलते कुल छह लोगों को चाय में जहर दे दिया. देवर संतोष को, अपनी सास को, अपने तीन बेटों को और खुद भी जहरीली चाय पी ली. 

घटना में जहां देवर संतोष साह की मौत हो गई. वहीं संतोष साह का भतीजा अभिषेक साह 10 वर्ष और प्रभात कुमार 6 वर्ष की हालत नाजुक है. सभी का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. परिवार के तीन अन्य सदस्य इलाज के बाद खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. घटना में चंदा देवी का बड़ा बेटा और उसकी सास घर पर ही खतरे से बाहर हैं.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. वहीं आसपास के लोग इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं. लेकिन सभी दबे जुबान से कह रहे हैं कि महिला चंदा देवी ने अवैध संबंध के कारण पूरे परिवार को तबाह कर दिया.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमबिहारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया