लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में भारी बारिश के कारण नाले में व्यक्ति के बहने के आशंका

By भाषा | Updated: September 26, 2021 16:52 IST

Open in App

हैदराबाद, 26 सितंबर यहां भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव होने से भरे नाले में शनिवार को एक व्यक्ति के बहने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के आपदा मोचन बल और पुलिस ने व्यक्ति का पता लगाने के लिए बचाव अभियान चलाया है। इस बीच अधिकारी ने कहा कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति लापता है।

अधिकारी ने कहा कि महिला का पति शनिवार को रात नौ बजे घर से निकला था और वह नौ बजकर 14 मिनट पर नाले में गिर गया। महिला और उसका पति घटनास्थल के पास रहते हैं।

सीसीटीवी कैमरे में व्यक्ति के गिरने का दृश्य कैद हुआ लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह उस महिला का पति है। तेलंगाना की शिक्षा मंत्री सविता इंद्रा रेड्डी ने कहा कि बचावकर्मी व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?