लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में गुर्जर आंदोलन के चलते पश्चिम रेलवे 19 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित करेगा

By भाषा | Updated: November 2, 2020 21:00 IST

Open in App

मुंबई, दो नवंबर पश्चिम रेलवे ने सोमवार को कहा कि वह गुर्जर समुदाय द्वारा राजस्थान में जारी आंदोलन के मद्देनजर 19 विशेष ट्रेनों के मार्ग में बदलाव करेगा।

आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति का विरोध-प्रदर्शन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। राजस्थान में भरतपुर के बयाना में कई प्रदर्शनकारियों ने रेल लाइनें बाधित कीं।

पश्चिम रेलवे ने एक विज्ञप्ति में कहा कि डुमरिया-फतेह सिंहपुरा सेक्शन के बीच रेल मार्गों को बाधित किया गया है, जिसके चलते 19 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए जाएंगे। इनमें नौ 'अप' और 10 'डाउन' ट्रेनें शामिल हैं।

इनमें 'अप' ट्रेनों में सभी विशेष सेवाएं लखनऊ-बांद्रा टर्मिनल, हजरत निजामुद्दीन-पुणे, गुवाहाटी-ओखला पार्सल, पलवल-अहमदाबाद पार्सल, नयी दिल्ली-मुंबई सेंट्रल, अमृतसर-बांद्रा टर्मिनल, नयी दिल्ली-इंदौर हैं जबकि 'डाउन' ट्रेनों में विशेष ट्रेनें मुंबई सेंट्रल-अमृतसर, मडगांव-हजरत निजामुद्दीन, बांद्रा टर्मिनल-गाजीपुर सिटी, बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर, बांद्रा टर्मिनल-अमृतसर, इंदौर-नयी दिल्ली, उदयपुर सिटी- हजरत निजामद्दीन, मुंबई सेंट्रल-नयी दिल्ली, बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर और गोरखपुर-बांदा टर्मिनस ट्रेनें शामिल हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां