लाइव न्यूज़ :

कीमतों में गिरावट और फंगल संक्रमण के कारण उत्पादकों ने आम राजमार्ग पर फेंका

By भाषा | Updated: June 27, 2021 16:50 IST

Open in App

कोलार, 27 जून आम की कीमतों में गिरावट और एंथ्रैक्नोज फंगल संक्रमण के कारण कर्नाटक के कोलार जिले के उत्पादकों ने कई क्विंटल आम राजमार्गों पर फेंक दिया है। किसानों के एक नेता ने इसकी जानकारी दी ।

कोलार जिला आम उत्पादक एवं विपणन संघ के अध्यक्ष नीलातुरू चिनप्पा रेड्डी ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘इस भयंकर क्षति के कारण जिले के आम उत्पादक संकट में हैं । सरकार की ओर से कोई सहायता नहीं मिली है। किसानों ने आम को जिले के श्रीनिवासपुरा में सड़क के किनारे फेंक दिया है।’’

रेड्डी ने कहा कि इस साल आम उत्पादकों पर तिहरी मार पड़ी है। उन्होंने बताया कि जिले में अप्रत्याशित बारिश एवं आंधी से आम को नुकसान पहुंचा है । इसके बाद आम का एंथ्रैक्नोज फंगल संक्रमण से संक्रिमत होना और अब तीसरा कीमतों में गिरावट ने किसानों को संकट में डाल दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल किसानों को केवल 30 प्रतिशत फसल प्राप्त हुआ है और उनमें भी आधा फंगल संक्रमण के कारण खराब हो गया। अब आम की कीमतों में गिरावट से आम उत्पादक किसान जबरदस्त घाटे में हैं ।’’

कर्नाटक राज्य आम विकास एवं विपणन कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष वी के नागराजू ने कहा कि आम फसल इस साल नष्ट हो गयी है और उन्होंने सरकार को प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये का मुआवजा देने के लिये पत्र लिखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र