लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के डर से श्रीनगर में पार्क बंद, सऊदी अरब की यात्रा से लौटा व्यक्ति आइसोलेशन रखा गया

By भाषा | Updated: March 16, 2020 14:59 IST

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर के सभी पार्क और उद्यानों को अगले आदेश तक बंद रखने के आदेश दिए हैंसऊदी अरब की यात्रा से हाल में लौटे एक व्यक्ति को कोरोना वायरस संक्रमण के संदेह में पृथक रखा गया

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों ने श्रीनगर के सभी पार्क और उद्यानों को अगले आदेश तक बंद रखने के आदेश दिए हैं जबकि सऊदी अरब की यात्रा से हाल में लौटे एक व्यक्ति को कोरोना वायरस संक्रमण के संदेह में पृथक रखा गया है। श्रीनगर के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने एक ट्वीट में कहा, “श्रीनगर में सभी पार्क और उद्यान अगले नोटिस तक बंद रहेंगे। ऐहतियाती उपायों को लागू करने में लोगों का सहयोग सराहनीय है।”

अधिकारी ने फैसले के कारणों के बारे में भले ही न बताया हो लेकिन समझा जाता है कि यह कदम घाटी में कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने के प्रयासों के तहत उठाया गया है। अधिकारी पहले ही केंद्र शासित प्रदेश के सभी स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थान बंद कर चुके हैं। एहतियात के तौर पर क्लब एवं जिम भी बंद कर दिए गए हैं।

इस बीच, प्रशासन के प्रवक्ता रोहित कंसल ने देर रात ट्वीट कर बताया कि ‘हाई वायरल लोड’ का एक और संदिग्ध मामला सामने आया है। हाई वायरल लोड ऐसे मामलों को कहा जाता है जिनमें संक्रमण बहुत ज्यादा होता है। उन्होंने कहा, “सऊदी अरब की यात्रा कर चुका एक और व्यक्ति संक्रमित पाया गया है, उसे अलग रखा गया है। संक्रमण की पुष्टि होने का इंतजार किया जा रहा है।”

जम्मू क्षेत्र में अब तक दो लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है जबकि नौ लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos