लाइव न्यूज़ :

सरकार व न्यायपालिका के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों के चलते न्यायधीशों की नियुक्ति में तेजी आई:रिजिजू

By भाषा | Updated: October 28, 2021 20:48 IST

Open in App

अहमदाबाद, 28 अक्टूबर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार व न्यायपालिका के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों के चलते उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय में न्यायधीशों की नियुक्ति में तेजी आई है।

अहमदाबाद में एक विधि संस्थान में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान रिजिजू ने विश्वास जताया कि इस साल के अंत तक विभिन्न उच्च न्यायालयों में ''रिकॉर्ड संख्या'' में न्यायाधीशों की नियुक्ति होगी।

'एल जे स्कूल ऑफ लॉ' में निशुल्क कानूनी सहायता विषय पर अपने संबोधन के बाद केंद्रीय मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, '' हमने 25 अक्टूबर तक उच्च न्यायालयों में करीब 101 न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण किया है। इस साल के अंत तक उच्च न्यायालयों में रिकॉर्ड संख्या में न्यायाधीश होंगे। हाल में उच्चतम न्यायालय में भी नौ न्यायाधीश नियुक्त किए गए।''

उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां सरकार और न्यायपालिका के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधो का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने की सूरत में नियुक्तियों में देरी की संभावना रहती।

रिजिजू ने कहा, '' हमारे प्रधानमंत्री संविधान को सलाम करते हैं। अगर संविधान के प्रावधानों का पूर्ण रूप से पालन किया जाए तो देश आगे बढ़ेगा। ऐसा करने के लिए हम सभी कर्तव्यबद्ध हैं। संविधान के अनुसार, कानूनी सहायता प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। हमें इस कर्तव्य को ईमानदारी से निभाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos