लाइव न्यूज़ :

सरकार विरोधी रुझानों के कारण तृणमूल को भाजपा विरोधी समूह में नहीं चाहते : येचुरी

By भाषा | Updated: January 4, 2021 22:16 IST

Open in App

कोलकाता, चार जनवरी माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी का प्रमुख मकसद आगामी पश्चिम बंगाल चुनावों में भाजपा को हराना है। लेकिन इसके लिए वह तृणमूल कांग्रेस को साथ नहीं लेना चाहती क्योंकि ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ लोगों में काफी नाराजगी है।

येचुरी ने कहा कि इसके साथ ही लोग तृणमूल के पिछले 20 वर्षों के रिकार्ड से भलीभांति परिचित हैं जब उसका भाजपा से गठबंधन था और उसके नेता भाजपा नीत राजग गठबंधन में मंत्री थे।

येचुरी यहां पार्टी की राज्य समिति की बैठक में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मार्क्सवादियों का कांग्रेस और अन्य वाम दलों जैसे पारंपरिक सहयोगियों के अलावा राकांपा और राजद जैसे गैर-वाम सहयोगियों के साथ चुनावी गठबंधन होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल सरकार के खिलाफ लोगों की भावना इतनी गहरी है कि भाजपा विरोधी सभी दलों की कोई एकता सिर्फ भाजपा को ही अधिक मदद करेगी। यह गठबंधन नुकसानदेह होगा।’’

येचुरी ने कहा, "लोगों में तृणमूल के खिलाफ काफी नाराजगी है। तृणमूल के साथ गठबंधन करने से ही लोग हमारे खिलाफ हो जाएंगे और भाजपा की मदद करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा और तृणमूल आगामी चुनावों को द्विपक्षीय मुकाबला के तौर पर पेश कर रहे हैं। लेकिन उनका विरोध करने वाली ताकतें इसे "तोड़" देंगी।

येचुरी ने कहा, ‘‘हमारा मकसद भाजपा को हराना और तृणमूल को अलग करना है। लोगों को उनकी आजीविका के मुद्दों पर विकल्प दें, नौकरी, भोजन, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करें।’’

माकपा नेता ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन, धान के लिए उचित खरीद मूल्य और प्रवासी मजदूरों के विषय चुनाव में प्रमुख मुद्दे होंगे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन के बारे में येचुरी ने कहा दोनों दलों के बीच प्रारंभिक चर्चा हुई है और सीटों के तालेमल की प्रक्रिया चल रही है।

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस ने चुनाव में 120-140 सीटों की मांग की है, येचुरी ने कहा, "सीटों के तालमेल की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन, कांग्रेस ने ऐसी कोई मांग नहीं की है।’’

उल्लेखनीय है कि 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव इस साल अप्रैल-मई में होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग