डीयू के कुलपति ने महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों को नियुक्त किया
By भाषा | Updated: December 17, 2021 20:35 IST2021-12-17T20:35:48+5:302021-12-17T20:35:48+5:30

डीयू के कुलपति ने महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों को नियुक्त किया
(चौथे पैरा में केंद्र के नाम में बदलाव के साथ रिपीट)
नयी दिल्ली, 17 दिसंबर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति योगेश सिंह ने कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को उनके पदों से मुक्त किए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की।
कार्यकारी परिषद की बैठक में टीम की घोषणा की गई।
प्रोफेसर बलराम पाणि डीन (कॉलेज) बने रहेंगे, जबकि प्रकाश सिंह को साउथ कैंपस का निदेशक नियुक्त किया गया है।
प्रोफेसर रजनी अब्बी विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर होंगी, जबकि पायल मागो को 'कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग' के निदेशक के रूप में चुना गया है। प्रोफेसर पंकज अरोड़ा को डीन, छात्र कल्याण नियुक्त किया गया है।
प्रो-वीसी पी.सी. जोशी सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया था। साउथ कैंपस की निदेशक सुमन कुंडू, प्रॉक्टर नीता सहगल और छात्र कल्याण के डीन राजीव गुप्ता ने भी अपना त्यागपत्र सौंप दिया था।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।