डीयू के कुलपति ने महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों को नियुक्त किया

By भाषा | Updated: December 17, 2021 19:35 IST2021-12-17T19:35:26+5:302021-12-17T19:35:26+5:30

DU Vice Chancellor appointed new officers on important posts | डीयू के कुलपति ने महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों को नियुक्त किया

डीयू के कुलपति ने महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों को नियुक्त किया

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति योगेश सिंह ने कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को उनके पदों से मुक्त किए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की।

कार्यकारी परिषद की बैठक में टीम की घोषणा की गई।

प्रोफेसर बलराम पाणि डीन (कॉलेज) बने रहेंगे, जबकि प्रकाश सिंह को साउथ कैंपस का निदेशक नियुक्त किया गया है।

प्रोफेसर रजनी अब्बी विश्वविद्यालय की प्रॉक्टर होंगी, जबकि पायल मागो को मुक्त विद्यालयी शिक्षा (एसओएल) के निदेशक के रूप में चुना गया है। प्रोफेसर पंकज अरोड़ा को डीन, छात्र कल्याण नियुक्त किया गया है।

प्रो-वीसी पी.सी. जोशी सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया था। साउथ कैंपस की निदेशक सुमन कुंडू, प्रॉक्टर नीता सहगल और छात्र कल्याण के डीन राजीव गुप्ता ने भी अपना त्यागपत्र सौंप दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: DU Vice Chancellor appointed new officers on important posts

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे