लाइव न्यूज़ :

डीयू द्वारका में शुरू करेगा 180 बिस्तरों वाला पृथक-वास केंद्र

By भाषा | Updated: April 28, 2021 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) शीघ्र ही द्वारका में 180 बिस्तरों वाला एक कोविड-19 पृथक वास केंद्र शुरू करेगा। विश्वविद्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पिछले एक सप्ताह में विश्वविद्यालय के कम से कम 10 कर्मियों की कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मौत हो गयी जबकि अब भी कई अन्य संक्रमित हैं।

विश्वविद्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली विश्वविद्यालय इस्कॉन के साथ मिलकर और दिल्ली सरकार के सहयोग से द्वारका के सेक्टर तीन में दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज के छात्रावास प्रखंड में कोविड पृथक-वास केंद्र स्थापित कर रहा है। ’’

उसने कहा कि इस केंद्र में 180 बिस्तर होगे तथा सप्ताहांत तक यह केंद्र चालू हो जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया कि यह केंद्र आम लोगों के लिए भी खुला होगा और 180 में से 125 बिस्तर ऑक्सीजन सुविधा से लैस होंगे।

दिल्ली सरकार इस केंद्र को तीन डॉक्टर और तीन नर्स उपलब्ध कराएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने लॉन्च किया 'गोल्ड कार्ड' वीजा प्रोग्राम, अमेरिकी नागरिकता पाने के लिए देने होंगे 10 लाख; जानें क्या है ये

कारोबारPetrol Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा मिल रहा ईंधन, जल्द से जल्द यहां करें चेक

क्राइम अलर्टGoa Club Fire: जब नाइट क्लब की आग में झुलस रहे थे लोग, तब लूथरा ब्रदर्स भागने की कर रहे थे तैयारी; पुलिस का खुलासा

भारतक्या जानलेवा आपदाएं आती ही रहेंगी ?

भारतक्या करें, जब व्यवस्था ही बेशर्म हो जाए !

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

भारतक्या होता है मास्क्ड आधार कार्ड? जानें क्या है इसका फायदा और डाउनलोड करने का तरीका

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया