लाइव न्यूज़ :

किसानों के समर्थन में मार्च के दौरान डीयू के छात्रों ने पुलिस पर लगाया हिंसा का आरोप

By भाषा | Updated: February 11, 2021 01:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के विद्यार्थियों ने बुधवार को आरोप लगाया कि किसानों के समर्थन में मार्च के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और हिंसा का सहारा लिया जिसमें कई छात्र घायल हो गए।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के सदस्यों और विश्वविद्यालय के छात्रों ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने और गिरफ्तार सभी नेताओं की रिहाई की मांग करते हुए नारे लगाए और मार्च निकाला।

आइसा की ओर से जारी बयान के अनुसार पुलिस ने वल्लभभाई पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट पर मार्च को रोकने की कोशिश की लेकिन छात्रों ने कला संकाय की तरफ बढ़ना जारी रखा और संकाय में पहुंचने पर पुलिस ने ‘‘हिंसा का सहारा लिया, हाथापाई की और कई विद्यार्थियों को घायल कर दिया।’’

प्रदर्शनकारियों ने कला संकाय में एक सभा करके मार्च संपन्न किया। हालांकि हिंसा के बारे में जब एक पुलिस अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस आरोप से इनकार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं