लाइव न्यूज़ :

डीयू ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पहली कटऑफ सूची जारी की, कई कॉलेज में शत प्रतिशत कटऑफ

By भाषा | Updated: October 1, 2021 18:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू)ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शुक्रवार को पहली कटऑफ सूची जारी की जिसमें एसआरसीसी और हिंदू कॉलेज जैसे कम से कम छह महाविद्यालय हैं, जहां के कई पाठ्यक्रमों के लिए कटऑफ 100 प्रतिशत है।

डीयू से संबद्ध श्री राम कॉलेज ऑफ कामर्स ने अर्थशास्त्र (ऑनर्स) और बीकॉम (ऑनर्स) में, हिंदू कॉलेज और रामजस कॉलेज ने राजनीति शास्त्र (ऑनर्स) में, हिंदू कॉलेज और एसजीटीबी खालसा कॉलेज ने बीकॉम में, हंसराज कॉलेज और दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज ने कंप्यूटर विज्ञान (ऑनर्स) में और जीसस ऐंड मैरी कॉलेज ने मनोविज्ञान (ऑनर्स) पाठ्यक्रम में शत प्रतिशत कटऑफ की घोषणा की है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के संबद्ध महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल कटऑफ अधिक होने की संभावना है क्योंकि सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 70 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2020 में लेडी श्रीराम कॉलेज ने तीन पाठ्यक्रमों- अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और मनोविज्ञान में बीए (ऑनर्स) के लिए शत प्रतिशत कटऑफ जारी की थी।

दिल्ली विश्वविद्यालय से सबद्ध महाविद्यालयों में आवेदन की प्रक्रिया चार अक्टूबर से शुरू होगी। इस साल करीब 2.87 लाख विद्यार्थियों ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया गया जो पिछले साल के 3.53 लाख आवेदन की तुलना में कम है। इनमें से भी सबसे अधिक उम्मीदवार सीबीएसई बोर्ड के हैं।

आंकड़ों के मुताबिक करीब 2.29 लाख आवेदक सीबीएसई से सबद्ध स्कूलों के हैं। इसके बाद हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (9,918), काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेशन इग्जैमिनेशन (9,659) और उत्तर प्रदेश उच्च एवं इंटरमीडिएट शिक्षा बोर्ड (8007) के विद्यार्थियों का स्थान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा