लाइव न्यूज़ :

डीयू सामाजिक न्याय की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता में विफल रहा: ओबीसी कल्याण समिति

By भाषा | Updated: December 4, 2021 01:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर संसद को दी गई कार्रवाई रिपोर्ट में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कल्याण समिति ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने अपने शिक्षकों के बीच ओबीसी का उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए बहुत कम काम किया है और सामाजिक न्याय की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता में "विफल" रहा है।

समिति ने यह भी कहा शिक्षा मंत्रालय ने ओबीसी उम्मीदवारों के लिए डीयू में साक्षात्कार रोकने के मुद्दे पर टाल मटोल वाला रवैया अख्तियार किया।

लोकसभा में बृहस्पतिवार को जमा कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है, “डीयू जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से उम्मीद की जाती है कि वह देश के सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों का सशक्तीकरण और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए संवैधानिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध रहेगा।”

उसमें कहा गया है, “समिति इस बात से दुखी है कि डीयू ने अपने शिक्षकों के बीच अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उचित प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के लिए बहुत कम काम किया है और इस प्रकार सामाजिक न्याय की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता में विफल रहा है।”

समिति ने कहा कि डीयू में कुल 1,706 स्वीकृत पदों में से 75 ओबीसी शिक्षक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन