लाइव न्यूज़ :

डीयू ने 16 अगस्त से भौतिक रूप से कक्षाएं लेने का निर्णय टाला

By भाषा | Updated: August 6, 2021 19:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त दिल्ली विश्वविद्यालय ने 16 अगस्त से विज्ञान के छात्रों के लिए भौतिक रूप से कक्षाएं फिर शुरू करने के अपने फैसले को शुक्रवार को टाल दिया।

विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर घोषणा की थी कि वह कोरोना वायरस मामलों में गिरावट के मद्देनजर विज्ञान विषय के छात्रों के लिए भौतिक रूप से कक्षाएं आयोजित करेगा, जिसके बाद शिक्षकों के एक वर्ग ने छात्रों को परिसर में बुलाने के विश्वविद्यालय के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की थी।

रजिस्ट्रार विकास गुप्ता द्वारा जारी नयी अधिसूचना में कहा गया है, “विश्वविद्यालय और उसके कॉलेजों में विज्ञान पाठ्यक्रमों के पीजी और यूजी कार्यक्रमों के लिए 16.08.2021 से भौतिक तौर पर कक्षाएं संचालित करने से संबंधित निर्देश को टाल दिया गया है।”

गुप्ता ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ''निर्णय को इसलिये टाला गया है क्योंकि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने के बारे में कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किया है। परिसर को फिर से खोलना दिशानिर्देशों का उल्लंघन होता। हम इंतजार करेंगे।''

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के एक वर्ग द्वारा इस कदम की आलोचना किये जाने के कारण निर्णय को नहीं टाला गया।

प्रोफेसर आभा देव हबीब ने विश्वविद्यालय द्वारा जारी नयी अधिसूचना का स्वागत किया।

उन्होंने कहा, ''अच्छा है कि विश्वविद्यालय ने प्राप्त प्रतिक्रियाओं के कारण अपने निर्णय की समीक्षा की है। विज्ञान पीजी और यूजी पाठ्यक्रमों के लिए भौतिक तौर पर कक्षाओं और प्रयोगशालाओं के बारे में अचानक अधिसूचना के परिणामस्वरूप अत्यधिक गहमागहमी पैदा हो गई थी।''

हबीब ने कहा, ''चूंकि देश में 18 साल से अधिक आयु को लोगों के लिए टीकाकरण अभी शुरू हुआ है, ऐसे में विश्वविद्यालय को छात्रों को उनकी पूरी खुराक लेने के लिए समय देना चाहिए। भीड़भाड़ वाले कमरों और प्रयोगशालाओं में पढ़ाने का मतलब सभी के स्वास्थ्य के लिए खतरा होता।''

हबीब ने यह भी कहा कि शिक्षक सामान्य स्थिति बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों