लाइव न्यूज़ :

डीयू के कॉलेज अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रयोगशाला सत्र बहाल करने को तैयार

By भाषा | Updated: September 14, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय बुधवार से स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के वास्ते प्रायोगिक विषयों के लिए प्रयोगशाला सत्र शुरू करने को तैयार हैं। इसी कड़ी में गूगल फॉर्म पर अभिभावकों की सहमति, प्रयोगशालाओं को रोगाणु मुक्त करने और विद्यार्थियों से टीकाकरण की स्थिति की जानकरी लेने जैसे कुछ कदम है, जो उठाए गए हैं।

महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने कहा कि वे बुधवार को कम संख्या में विद्यार्थियों के उपस्थित होने की उम्मीद कर रहे हैं, क्योंकि अधिकतर विद्यार्थी दिल्ली से बाहर हैं और वे आ नहीं पाएंगे।

हिंदू कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजू श्रीवास्तव ने कहा,‘‘हमने अभिभावकों की सहमति लेने के लिए गूगल फॉर्म पोस्ट किया है। हम सिद्धांत की कक्षाएं ऑनलाइन चला रहे हैं जबकि प्रायोगिक कक्षाएं ऑफलाइन लेकिन यह व्यवस्था उन विद्यार्थियों के अनुकूल नहीं है जो दिल्ली से बाहर हैं, इसलिए संभवत: कई ने महाविद्यालय आने की जानकारी नहीं दी है।’’ उन्होंने कहा कि उनके यहां विद्यार्थियों की संख्या सीमित होगी, जिनका प्रबंधन किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘उदाहरण के लिए अगर 25 विद्यार्थी आते हैं तो हम उन्हें दो समूहों में बांट देंगे। इसका अभिप्राय होगा कि एक बड़ी प्रयोगशाला में 12 से 15 से अधिक विद्यार्थी नहीं होंगे जबकि छोटी प्रयोगशालाओं में विद्यार्थियों की संख्या 10 से अधिक नहीं होगी।’’

दिल्ली विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों के डीन और भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ ऐप्लाइड सांइसेज के प्राचार्य प्रोफेसर बलराम पाणि ने कहा कि दिल्ली के विद्यार्थियों के आने की उम्मीद है। अगर दिल्ली के बाहर के विद्यार्थी आते हैं तो उन्हें ठहरने के लिये जगह पाने में समस्या होगी।

राजधानी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राजेश गिरि ने कहा कि उन्होंने विद्यार्थियों को गूगल फॉर्म भेजे हैं, ताकि वे अपने अभिभावकों की सहमति ले सकें। फॉर्म में उन्हें टीकाकरण की स्थिति और कॉलेज आने के साधन आदि की भी जानकारी देनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे