लाइव न्यूज़ :

डीयू ने टेलीग्राम से ओबीई परीक्षा में विद्यार्थियों की मदद के लिए बनाये गय ग्रुप को बंद करने को कहा

By भाषा | Updated: June 8, 2021 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने संदेशवाहक ऐप टेलीग्राम को पत्र लिखकर उसकी ऑनलाइन खुली पुस्तक परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की कथित रूप से मदद करने के लिए बनाये गये एक ग्रुप को बंद करने कहा है।

विश्वविद्यालय की ऑनलाइन खुली पुस्तक परीक्षा (ओबीई) स्नातोकोत्तर और स्नातक के अंतिम सत्र के विद्यार्थियों के लिए सोमवार को शुरू हुई थी और पहले दिन करीब 35000 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। कोरोना वायरस महामारी के चलते ओबीई तरीके से ये परीक्षाएं हो रही हैं।

विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों का भेजे ई-मेल में कहा है, ‘‘ परीक्षा शाखा के संज्ञान में आया है कि परीक्षा में मदद के लिए एक व्हाट्सअप/टेलीग्राम ग्रुप बनाया गया है। विद्यार्थियों को ऐसे किसी भी ग्रुप का हिस्सा बनने के विरूद्ध सलाह दी जाती है। हमने ऐसे विद्यार्थियों की पहचान कर ली है और ये मामले अनुचित माध्यम के तहत आयेंगे तथा विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ’’

डीन (परीक्षा) डी एस रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय के पास इस ग्रुप के बारे में एक अज्ञात स्रोत से ई-मेल आया। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने 112-113 विद्यार्थियों की पहचान की है जो इस ग्रुप का हिस्सा हैं। हमने ग्रुप का विवरण हासिल कर लिया है और हमने टेलीग्राम को इस ग्रुप को बंद करने के लिए पत्र भी लिखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान