लाइव न्यूज़ :

डीयू दाखिला: पहली कट-ऑफ सूची के तहत 47,291 आवेदन

By भाषा | Updated: October 6, 2021 01:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) को पहली कट-ऑफ सूची के तहत प्रवेश के लिए 47,291 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 7,167 छात्रों ने फीस का भुगतान कर प्रक्रिया पूरी कर ली है।

कॉलेजों में प्राचार्यों द्वारा 9,114 आवेदनों को मंजूरी दी गई है। डीयू ने पहली कट-ऑफ लिस्ट एक अक्टूबर को जारी की थी और करीब 70,000 सीटों पर दाखिले सोमवार से शुरू हो गए थे।

हिंदू कॉलेज में, राजनीति विज्ञान (ऑनर्स) में प्रवेश लेने वाले छात्रों में से अधिकतर केरल राज्य बोर्ड से पढ़ाई करने वाले हैं।

बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान में 70 दाखिले हुए हैं, जिसमें अनारक्षित श्रेणी के लिए कट-ऑफ 100 प्रतिशत की है। इनमें ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत तीन से चार, ओबीसी श्रेणी के तहत 11 और एससी/एसटी श्रेणी के तहत छह से सात दाखिले हुए हैं।

प्रधानाचार्य अंजू श्रीवास्तव ने कहा, "हर साल ऐसा ही रहता है। यदि आप 100 प्रतिशत (कट-ऑफ) की बात करते हैं, तो आपको दाखिलों के भार के बारे में भी सोचना चाहिये। हमें इस पर काम करना होगा कि कैसे अधिक शिक्षकों को शामिल किया जाए और एक अच्छा शिक्षक-छात्र अनुपात बनाए रखा जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव