लाइव न्यूज़ :

डीटीसी ने एक हजार बसों की खरीद ठंडे बस्ते में डाली, भाजपा ने प्रक्रिया में भष्टाचार का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: June 17, 2021 00:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने एक हजार बसों की खरीद को ठंडे बस्ते में डाल दिया है, जिसके बाद भाजपा ने प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।

डीटीसी के प्रबंध निदेशक की ओर से 11 जून को जारी आदेश में कहा गया है कि एक हजार बसों की खरीद और उनके वार्षिक रखरखाव अनुबंध (एएमसी) को अगले आदेश तक ''ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।''

दिल्ली सरकार ने आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उपराज्यपाल द्वारा जांच बिठाने के चलते खरीद प्रक्रिया रोकी गई है।

डीटीसी ने इस साल की शुरुआत में एक हजार लो-फ्लोर बसों की खरीद के लिए निविदा आमंत्रित की थी। बसों की एएमसी के लिये अलग से निविदा जारी की गई थी।

दिल्ली के भाजपा विधायक और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बसों की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दावा किया कि इसका मकसद निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल