लाइव न्यूज़ :

नोएडा में सड़क हादसे में डीटीसी के कर्मचारी की मौत

By भाषा | Updated: June 18, 2021 15:43 IST

Open in App

नोएडा, 18 जून जिले में नॉलेज पार्क क्षेत्र के सेक्टर 150 के पास तेज रफ्तार से जा रही एक कार ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नॉलेज पार्क थाना के प्रभारी एवं निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम की है जब विकास चौधरी (33 वर्ष) नामक एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रहा था। सेक्टर-150 के पास एक अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिसके कारण विकास की मौके पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) का कर्मचारी था। कार चालक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह