लाइव न्यूज़ :

डीटीसी बस घोटाला: दिल्ली भाजपा नेताओं ने दिया उप राज्यपाल कार्यालय के बाहर धरना

By भाषा | Updated: July 14, 2021 17:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों की खरीद प्रक्रिया में कथित तौर पर हुए घोटाले की जांच भ्रष्टाचार रोधी शाखा से कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता यहां बुधवार को उप राज्यपाल कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे।

धरने में प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी तथा विजेंद्र गुप्ता शामिल हुए। इससे कुछ दिन पहले उप राज्यपाल अनिल बैजल ने तीन सदस्यीय एक समिति का गठन किया था, जिसकी रिपोर्ट में कहा गया था कि डीटीसी द्वारा एक हजार बसों की खरीद में कोई अनियमितता नहीं बरती गई थी।

हालांकि, समिति ने बसों के वार्षिक रखरखाव अनुबंध (एएमसी) में कई गड़बड़ियां पाई थीं। विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि उप राज्यपाल की समिति ने पहले ही डीटीसी द्वारा खरीदी गई एक हजार ‘लो फ्लोर’ बसों के एएमसी में “घोटाले” की बात कही थी और अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

गुप्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, “दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, मैं और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी उप राज्यपाल कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। हमारी मांग है कि घोटाले की जांच भ्रष्टाचार रोधी शाखा से करवाई जानी चाहिए।” विजेंद्र गुप्ता ने इससे पहले इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा