लाइव न्यूज़ :

डीएसएसपी ने किसानों के समर्थन में कठुआ में ट्रैक्टर परेड निकाली

By भाषा | Updated: January 23, 2021 19:24 IST

Open in App

जम्मू, 23 जनवरी डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी (डीएसएसपी) के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी लाल सिंह ने शनिवार को प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में जम्मू-कश्मीर के कठुआ में ट्रैक्टर परेड का नेतृत्व किया।

उन्होंने गतिरोध दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने की मांग की ।

परेड के समापन से पूर्व सिंह ने कठुआ के जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डीएसएसपी नेता ने कहा, “कृषि कानूनों को लेकर देशभर में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं और इन कानूनों को लेकर उनके मन में शंकाएं हैं…हम प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से इस मामले में दखल देकर गतिरोध दूर करने की अपील करते हैं…।”

उन्होंने कहा कि किसानों के मौजूदा प्रदर्शन को देश में व्यापक जनसमर्थन मिला है और “हमारा दल डीएसएसपी हमेशा किसानों के साथ खड़ा है।”

उन्होंने कहा, “हम किसानों के हर लोकतांत्रिक कदम में पूर्ण सहभागिता का आश्वासन देते हैं।”

सिंह ने कहा कि लाखों छोटे किसानों के फायदे के लिये कृषि विपणन प्रणाली में बदलाव व सुधार की जरूरत है लेकिन इन तीन कानूनों के जरिये जिन सुधारों का दावा किया जा रहा है उससे इन उद्देश्यों की पूर्ति नहीं होती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो