लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग और बीमार कैदियों के आपात पैरोल बढ़ाने की याचिका का डीएसएलएसए ने किया विरोध

By भाषा | Updated: February 17, 2021 13:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 फरवरी दिल्ली राज्य विधि सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) ने 65 साल से ज्यादा उम्र के और बीमारी या चिकित्सकीय स्थितियों की वजह से कोरोना वायरस संक्रमण के बेहद खतरे का सामना कर रहे कैदियों के आपात पैरोल को आगे बढ़ाने की याचिका का दिल्ली उच्च न्यायालय में विरोध किया है।

डीएसएलएसए सदस्य सचिव कंवलजीत अरोड़ा ने मुख्य न्यायाधीश डीएन पाटिल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की एक पीठ को बताया कि अगर याचिकाकर्ता-वकील चाहते हैं कि कैदियों को आत्मसमर्पण करने पर रोक लगाने के उच्चतम न्यायालय के फैसले को पैरोल पर रिहा होने वाले कैदियों पर भी लागू किया जाए तो उन्हें उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाना चाहिए।

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि वह 22 फरवरी को इस मामले की सुनवाई करेंगे और इसके साथ ही अदालत ने मामले की जल्द सुनवाई की वकील अमित साहनी की अर्जी को खारिज कर दिया।

वकील और सामाजिक कार्यकर्ता साहनी ने अदालत से अपील की कि कैदियों और जेल प्रशासन के हित में अन्य कैदियों के बाद ही उम्र दराज कैदियों को समर्पण करने का निर्देश दें।

याचिका में कहा गया कि सामाजिक दूरी जेल में संभव और सुसंगत नहीं है क्योंकि जेल में पहले से ही क्षमता से ज्यादा संख्या में कैदी हैं और महामारी का जेलों पर काफी प्रभाव पड़ा है।

याचिका में कहा गया कि 25 फरवरी को इस मामले की सुनवाई उच्चतम न्यायालय के समक्ष सूचीबद्ध है और शीर्ष न्यायालय द्वारा विचाराधीन कैदियों की अंतरिम जनानत को बढ़ाने से संबंधित फैसले को आपात पैरोल पर जेल से रिहा होने वाले कैदियों पर भी लागू किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए