लाइव न्यूज़ :

शराब की दुकानें बंद होने के बाद डीएसआईआईडीसी ने 194 कर्मचारियों को काम से निकाला

By भाषा | Updated: November 18, 2021 19:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में शराब की सरकारी खुदरा दुकानें बंद होने के बाद डीएसआईआईडीसी कॉरपोरेशन ने 194 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इन कर्मचारियों को एक निजी फर्म के माध्यम से नौकरी पर रखा गया था।

दिल्ली सरकार की नयी आबकारी नीति के तहत डीएसआईआईडीसी सहित भारत में बनी विदेशी शराब से जुड़ा काम करने वाले सभी सरकारी विभाग/प्रतिष्ठानों ने बुधवार से काम करना बंद कर दिया है, वहीं देशी शराब से जुड़े विभाग/प्रतिष्ठान एक अप्रैल, 2022 तक संचालित होंगे।

दिल्ली राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास लिमिटेड (डीएसआईआईडीसी) कॉरपोरेशन द्वारा मंगलवार को जारी परिपत्र के अनुसार, ‘‘मेसर्स आईसीएसआईएल के माध्यम से भर्ती किए गए 194 कर्मचारी, जो शराब के व्यापार से जुड़े थे, मेसर्स आईसीएसआईएल को वापस भेजे जाते हैं ।’’

उसमें कहा गया है कि आईएमएफएल विभाग में काम कर रहे कर्मचारी वहां का सारा काम पूरा होने तक अपना कामकाज जारी रखेंगे।

उसने अपने कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे 25 नवंबर तक अपना सारा काम पूरा कर लें ताकि उन्हें दूसरे विभागों में भेजा जा सके।

आदेश में कहा गया है कि देशी शराब व्यापार विभाग के स्थाई कर्मचारी 31 मार्च, 2022 तक अपने पदों पर बने रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग