लाइव न्यूज़ :

डीएसजीएमसी ने केंद्र से करतारपुर साहिब कॉरिडोर को पुन: खोलने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: July 12, 2021 15:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जुलाई दिल्ली सिख गुरद्वारा प्रबंध समिति (डीएसजीएमसी) ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि कोविड के हालात काबू में होने के मद्देनजर करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोला जाए।

इस गलियारे के माध्यम से सिख श्रद्धालु गुरद्वारा करतारपुर साहिब तक की यात्रा बिना वीजा के कर सकते हैं। पाकिस्तान के नारोवाल जिले में स्थित इस स्थान पर सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव ने अपने जीवन के 18 वर्ष बिताए थे।

गुरू नानक देव की 550वीं जयंती के अवसर पर नवंबर, 2019 में करतारपुर साहिब कॉरिडोर को खोला गया था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण यह पिछले साल मार्च महीने से बंद है।

डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, ‘‘लगभग सभी राज्यों ने लॉकडाउन हटा लिया है। हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि कॉरिडोर को पुन: खोला जाए क्योंकि कोरोना वायरस के मामलों में कमी आई है और हालात काबू में हैं।’’

इस कॉरिडोर को खोलने से पहले भारत से सिख श्रद्धालु डेरा बाबा नानक में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगाई गयी बड़ी दूरबीनों से गुरद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन करते थे।

सिरसा ने कहा, ‘‘कॉरिडोर पर आवागमन शुरू होने के बाद दूरबीन भी हटा ली गयी हैं।’’

इससे पहले शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने भी केंद्र सरकार से करतारपुर साहिब कॉरिडोर को पुन: खोलने का अनुरोध किया था। एसजीपीसी पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में गुरद्वारों का प्रबंधन संभालती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू